रांची में नाबालिग लड़की का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

नाबालिग के मामा ने सुखदेवनगर थाने में मनीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के पिस्कामोड़ की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को Kidnap कर लिया गया है। अगवा का आरोप मनीष बेग नामक युवक पर लगा है।

कपड़े सिलाने के लिए वह घर से बाहर निकली

नाबालिग के मामा ने सुखदेवनगर थाने में मनीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

बताया कि सात नवंबर की उनकी भगिनी रांची आयी थी। कपड़े सिलाने के लिए वह घर से बाहर निकली। इसके बाद वह घर नहीं लौटी।

पता चला कि नाबालिग का मनीष नामक युवक से बातचीत हुआ करता था। पुलिस जांच में जुटी है।

Share This Article