कोडरमा में आधी रात को रेलवे पार्किंग में लगी भीषण आग! स्टेशन पर मचा हड़कंप

कोडरमा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में आधी रात भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल, दमकल की डेढ़ घंटे की मशक्कत से बड़ा हादसा टला, रेलवे संपत्ति सुरक्षित, जांच जारी

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : कोडरमा रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर बनी अधिकृत पार्किंग में बीती रात करीब ढाई बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि उस समय पार्किंग में लोगों की आवाजाही बहुत कम थी, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे तक लगातार मशक्कत की और आखिरकार आग को पूरी तरह बुझा दिया। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो रेलवे के केबल, खड़ी बसें और कारें इसकी चपेट में आ सकती थीं। शुरुआती समय में आग तेजी से फैल रही थी, जिससे स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। फिलहाल आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके का निरीक्षण कर रही है।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।