कोडरमा में धान खरीद पर लगा ब्रेक

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: जिले में 27 पैक्सों के माध्यम से 15 दिसंबर से शुरू हुई धान क्रय पर ब्रेक लगा है।

पैक्सों में उपलब्ध गोदामों में क्षमता के अनुरूप धान क्रय कर ली गई लेकिन पैक्स गोदामों से उठाव नहीं हो पा रहा है। लिहाजा दो-तीन पैक्सों को छोड़ अधिकतर पैक्सों में धान क्रय को रोक दिया गया है।

सरकार से जिले को ढाई लाख क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें अब तक 43235 क्विंटल धान की खरीद हुई है।

अब तक निबंधित 7066 किसानों में 1065 किसानों ने धान बेचे है। पैक्स गोदामों से धान उठाव को लेकर दोनों मिल संचालकों से वार्ता की जा रही है।

डीएसओ प्रमोद राम के अनुसार मिल संचालकों द्वारा सीएमआर देने के उपरांत ही उठाव की प्रक्रिया शुरू की जा जाएगी।

फिलहाल सतडीहा, बंगाखलार एवं झुमरीतिलैया पैक्स को छोड़ अन्य पैक्सों द्वारा धान की खरीद की गई है। गोदाम खाली होते हुए धान क्रय शुरू की जाएगी।

किसानों का ससमय भुगतान भी हो रहा है। यहां तक 15 दिसंबर को क्रय शुरू होते ही कई किसानों का भुगतान भी हो गया।

इधर, धान क्रय प्रभावित होने से किसानों की समस्या बढ़ी हुई है। प्रखंडों में सस्ते दर पर धान क्रय करने वाले बिचौलिया भी सक्रिय है। इससे किसानों को भारी क्षति होने की संभावना जतायी जा रही है।

Share This Article