कुएं में मिली विवाहिता की डेड बॉडी, दहेज के लिए मारने का पिता ने लगाया…

Koderma Dead Body : जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के ग्राम बरोटांड में कुएं से सोमवार को एक महिला का शव (Dead Body) बरामद किया गया।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma Dead Body : कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के ग्राम बरोटांड में कुएं से सोमवार को एक महिला का शव (Dead Body) बरामद किया गया। शव की पहचान बरोटांड निवासी फुलकुमारी देवी (21) पत्नी संजय यादव के रूप में की गई है।

मृतका के पिता दशरथ यादव ने मरकच्चो थाना में आवेदन देकर दहेज (Dowry) को लेकर प्रताड़ित कर उसकी बेटी की हत्या (Murder) करने का आरोप लगाया है।

आवेदन में दशरथ यादव ने कहा…

आवेदन में दशरथ यादव ने कहा है कि उनकी पुत्री फुलकुमारी देवी की शादी पिछले साल 10 मई को बरोटांड निवासी द्वारिका यादव के पुत्र संजय यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति व ससुराल वालों के द्वारा 5 लाख नकद व सोने का चैन की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।

दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पति संजय यादव, देवर संदीप यादव, सास चन्द्रिका देवी, ससुर द्वारिका यादव को नामजद अभियुक्त बनाया है। घटना के बाद से मृतका के ससुराल वाले घर छोड़ फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Share This Article