कोडरमा SP ने फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के दिए निर्देश

वहीं बैठक के उपरांत पुलिस सभा का भी आयोजन किया गया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: पुलिस (Police) कप्तान सभागार में बुधवार को SP कुमार गौरव (SP Kumar Gaurav) की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस बैठक में SP ने पूर्व माह में प्रतिवेदित और लंबित कांडों की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के साथ सभी इलाकों में सघन गश्ती करने का निर्देश दिया।

पुलिस सभा का भी आयोजन

साथ ही जल्द से जल्द फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने को भी कहा।

वहीं बैठक के उपरांत पुलिस सभा का भी आयोजन किया गया।

जिसमें पुलिस पदाधिकारियों की समस्याओं को सुना गया और जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया गया।

Share This Article