Homeझारखंडवैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामले हुए 5.96 करोड़

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामले हुए 5.96 करोड़

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

वाशिंगटन: वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 5.96 करोड़ से अधिक हो गई है।

वहीं घातक संक्रमण से होने वाली मौतें 1,407,000 से अधिक हो गई हैं।

यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने बुधवार को दी।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में यह खुलासा किया कि बुधवार की सुबह तक संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 59,679,996 हो गई थी और मृत्यु 1,407,873 हो गई थी।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका कोविड से सर्वाधिक प्रभावित देश है। यहां संक्रमण के 12,589,229 मामले और 259,881 मौत दर्ज की गई हैं।

भारत संक्रमण के मामलों के हिसाब से 9,177,840 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में कोविड से मरने वालों की संख्या 134,699 है।

करीब 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देशों में ब्राजील (6,087,608), फ्रांस (2,206,126), रूस (2,120,836), स्पेन (1,594,844), ब्रिटेन (1,542,611), इटली (1,455,022), अर्जेंटीना (1,381,795), कोलम्बिया (1,262,494) और मेक्सिको (1,060,152) हैं।

वहीं संक्रमण से हुई मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील 170,115 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।

वहीं 20,000 से अधिक मौत दर्ज करने वाले देश मेक्सिको (102,739), ब्रिटेन (55,935), इटली (51,306), फ्रांस (50,324), ईरान (45,738), स्पेन (43,668), अर्जेंटीना (37,432), रूस (36,675), पेरू (35,641), कोलंबिया (35,677) और दक्षिण अफ्रीका (21,083) हैं।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...