Homeझारखंडसोशल मीडिया पोस्ट में शरारत भरे अंदाज में नजर आईं कृति

सोशल मीडिया पोस्ट में शरारत भरे अंदाज में नजर आईं कृति

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: अभिनेत्री कृति खरबंदा अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में अपने एक अलग मूड में नजर आईं।

कृति ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा कीं, जिसमें वह रेड एंड व्हाइट स्ट्राइप्ड साड़ी में शरारत भरे अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।

इसमें उन्होंने अपने आधे चेहरे को साड़ी के पल्लू से ढक रखा है।

तस्वीर के कैप्शन में कृति लिखती हैं, हैशटैगमूड..हैशटैगहैप्पीडे।

हाल ही में कृति ने अपनी उस फिल्म को लेकर बात की, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी।

यह साल 2017 में आई फिल्म शादी में जरूर आना के बारे में है।

रतन सिन्हा द्वारा निर्देशित यह फिल्म छोटे शहर के एक जोड़े पर आधारित है, जिनकी मुलाकात अरेंज्ड मैरेज कराए जाने के मद्देनजर होती है।

उनकी शादी की रात एक ऐसी घटना होती है, जिससे यह मासूम सी लव स्टोरी एक बदला लेने की कहानी में तब्दील हो जाती है।

कृति कुछ ही दिनों पहले तैश में भी नजर आईं। फिल्म में पुलकित सम्राट, जिम सभ्र, हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख भी नजर आए।

बीजॉय नांबियार की इस परियोजना को फिल्म के अलावा वेब सीरीज के प्रारूप में भी रिलीज किया जा चुका है।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...