अमेरिका में 15 साल के बच्चे ने किया ऐसा खौफनाक काम, चल सकता है आतंकवाद का मामला

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लैनसिंग: अमेरिका के मिशिगन में मंगलवार को एक छात्र ने स्कूल में फायरिंग कर दी। इसमें तीन छात्रों की मौत हो गई है जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक शिक्षक भी शामिल है।

ऑकलैंड काउंटी अंडरशेरिफ माइक माक काबे ने कहा कि जांचकर्ता गोलीबारी के पीछे के कारण का पता लगा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

आरोपित छात्र ने पुलिस के सामने कुछ भी स्वीकार नहीं किया है और वकील देने की मांग की है।

ओकलैंड काउंटी अभियोजक करेन मैकडॉनल्ड्स ने एक बयान में कहा कि मामले में जल्द से जल्द जांच पूरी करके आरोपित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे उसे सख्त सजा दी जा सके। सोशल मीडिया पर कई छात्रों ने इस घटना का वीडियो भी पोस्ट किया है।

वहीं हमले के पीड़ितों के नाम टेट मायरे, मैडिसिन बाल्डविन, हाना सेंट जुलियाना और जस्टिन शिलिंग है। आरोपों की घोषणा करते हुए ओकलैंड काउंटी के अभियोजक करेन मैकडॉनल्ड ने कहा कि उनके कार्यालय के पास डिजिटल साक्ष्य हैं।

शूटिंग से एक रात पहले संदिग्ध का वीडियो है, जिसमें वह छात्रों को मारने की चर्चा करता है। उन्होंने कहा कि यह पूर्व नियोजित था।

मैकडॉनल्ड ने कहा कि किशोर को आतंकवाद, हत्या के चार मामलों, हत्या के इरादे से हमले के सात मामलों और एक बन्दूक के कब्जे के 12 मामलों का सामना करना पड़ेगा।

संदिग्ध को किशोर निरोध केंद्र से स्थानीय काउंटी जेल में स्थानांतरित किया जाएगा, जहां उसे बिना बॉन्ड के रखा जाएगा। किशोर ने अपने परिवार के निर्देश पर जांचकर्ताओं से बात करने से इनकार कर दिया है।

बाद में ओकलैंड काउंटी शेरिफ माइकल बूचार्ड ने कहा कि संदिग्ध को एक वयस्क के रूप में चार्ज करना सबसे उपयुक्त कार्रवाई है।

हमले में घायल फुटबॉल टीम में खेलने वाले 16 वर्षीय टेट की अस्पताल ले जाते समय एक पुलिस अधिकारी की कार में मौत हो गई। मंगलवार को मैडिसिन और हाना की भी मौत हो गई, जबकि जस्टिन की बुधवार को मौत हो गई।

अस्पताल में भर्ती लोगों में एक 17 वर्षीय छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके सीने में गोली लगी है।

Share This Article