लातेहार में संदिग्ध एम्बुलेंस से डरी-सहमी युवती मिली, चालक हिरासत में

लातेहार के मनिका में संदिग्ध एम्बुलेंस से डरी-सहमी युवती बरामद हुई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जबकि युवती को सुरक्षा के साथ भेजा गया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

“संचालन सहयोग आईएलबीएस दिल्ली” लिखी एम्बुलेंस से बरामद हुई युवती, चालक हिरासत में

लातेहार : गुरुवार को मनिका थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने संदेह के आधार पर एक एम्बुलेंस को रोककर जांच शुरू की। एम्बुलेंस पर संचालन सहयोग आईएलबीएस नई दिल्ली एवं सदर अस्पताल रांची लिखा हुआ था।

एम्बुलेंस में मिली युवती डरी-सहमी

जांच के दौरान एम्बुलेंस में एक युवती सवार मिली। युवती की हालत देखकर पुलिस की चिंता बढ़ गई। वह काफी डरी-सहमी हुई थी और लगातार चिल्ला रही थी। महिला पुलिसकर्मियों ने उससे नाम और घटना की जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी।

चालक से हो रही पूछताछ

युवती की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने उसे कड़ी निगरानी में लातेहार भेज दिया। वहीं एम्बुलेंस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती कौन है, वह कहां की रहने वाली है और उसे किस मकसद से एम्बुलेंस में ले जाया जा रहा था।

मौके पर जुटी भीड़, जांच जारी

घटना की खबर मिलते ही थाना परिसर और अस्पताल के आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास और एएसआई रवि कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।