लक्ष्मीकांत वाजपेयी फिर बने झारखंड भाजपा के प्रभारी

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लक्ष्मीकांत वाजपेयी फोटो

Laxmikant Vajpayee Jharkhand BJP: झारखंड में इस साल विधानसभा (Vidansabha) के चुनाव होने हैं। भाजपा (BJP) इसके लिए रणनीति बनाने में जुट गई है। इस बीच शुक्रवार को BJP ने उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी को एक बार फिर से झारखंड का प्रभारी बनाया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड समेत विभिन्न प्रदेशों में प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। लक्ष्मीकांत वाजपेयी को 2022 में भी झारखंड BJP का प्रभारी बनाया गया था।

लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड प्रभारी नियुक्त करने से पहले भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया जबकि असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। वे लगातार झारखंड का दौरा भी कर रहे हैं।

लक्ष्मीकांत वाजपेयी का राजनीतिक सफर

20 जुलाई, 1951 को मेरठ में जन्मे लक्ष्मीकांत वाजपेयी को 1977 में भाजपा के युवा मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया था। वर्ष 1980 से 1987 तक वे मेरठ जिले के महासचिव पद पर रहे।

वर्ष 1984 से 1986 तक UP में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष पद पर रहे। वे मेरठ से चार बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2012 से 2014 तक वे UP भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।

Share This Article