Latest NewsबिहारLJP के सांसद महबूब अली कैसर ने RJD का थामा दामन, तेजस्वी...

LJP के सांसद महबूब अली कैसर ने RJD का थामा दामन, तेजस्वी की मौजूदगी में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

LJP MP Mehboob Ali Qaiser joins RJD: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के सांसद महबूब अली कैसर (Mehboob Ali Qaiser) रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल हो गए।

वह बिहार में, BJP नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (RJD) से पिछले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में जीत हासिल करने वाले एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार थे। कैसर, लोजपा में टूट के समय पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के गुट में शामिल हो गए थे।

इस बार, मेल-मिलाप की कोशिशों के बावजूद चिराग पासवान ने कैसर को टिकट देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वह (कैसर) RJD के नेता तेजस्वी यादव की मौजूदगी में उनकी पार्टी में शामिल हो गए।

तेजस्वी ने कहा, ‘‘कैसर साहब, पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद जी के साथ मुलाकात के बाद हमारे साथ जुड़ रहे हैं। उनके अनुभव से हम लाभान्वित होंगे। यह एक ऐसा घटनाक्रम है जिससे संविधान को मौजूदा शासन से उत्पन्न खतरे के खिलाफ हमारी लड़ाई के समर्थन में लोगों के बीच एक मजबूत संदेश जाएगा।’’

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर की पूर्ववर्ती रियासत पर शासन करने वाले परिवार में जन्मे कैसर ने कांग्रेस के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू किया और 2013 तक पार्टी की राज्य इकाई का नेतृत्व किया। वह 2014 में लोजपा में शामिल हुए और खगड़िया सीट जीती, जिसे उन्होंने पांच साल बाद भी बरकरार रखा।

तत्कालीन लोजपा अध्यक्ष Chirag Paswan के साथ उनके संबंधों में खटास तब आई, जब पार्टी ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में उनके बेटे यूसुफ सलाहुद्दीन को टिकट देने से इनकार कर दिया।

सलाहुद्दीन ने राजद के टिकट पर सिमरी बख्तियारपुर सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि राजद, जिसने 23 लोकसभा सीट में से एक को छोड़कर सभी के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, कैसर को चुनाव मैदान में उतारेगी या नहीं।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...