LOCKDOWN : झारखंड में पूर्ण लॉकडाउन, सड़कों पर दिखा सन्नाटा, बाजार और दुकान रहे बंद

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में सरकार की ओर से लगाए गए साप्ताहिक लाकडाउन Lockdown का असर रविवार को देखने को मिला। सिर्फ दवा और दूध दुकान को छोड़कर सभी दुकानें बंद दिखी।

कोरोना के मद्देनजर राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह चल रहा है। इसको लेकर रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन रहता है। यह शनिवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह छह बजे तक प्रभावी रहता है।

रविवार को पूर्ण लॉकडाउन Lockdown होने के कारण राजधानी की अधिकतर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

आम दिनों में भीड़-भाड़ रहने वाला मेन रोड, चर्च रोड, जीइएल चर्च कॉम्प्लेक्स, सैनिक मार्केट, अपर बाजार, लालपुर, रातू रोड, बहू बाजार, कांटाटोली, बरियातू,अशोक नगर , कडरू, हरमू, किशोरगंज, पंडरा बाजार, नागा बाबा खटाल, डेली मार्केट, मोरहाबादी व शालीमार सब्जी बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था। साथ ही दुकाने भी बंद दिखी।

कई जगहों पर लोगों को नियमों की अनदेखी करते भी देखा गया। विभिन्न चौक-चौराहों पर ऑटो चालक पैसेंजर भी बैठाते दिखे।

नियम तोड़न पर कई दोपहिया व चारपहिया वाहनों का चालान भी काटा गया। कई जगह लोग बिना मास्क के भी घूमते देखे गये।

लॉकडाउन Lockdown का निरीक्षण करने सिटी एसपी सौरभ भी निकले।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर विशेष नजर रखने का निर्देश भी दिया।

जरूरत पड़ने पर हिरासत में भी लेने की बात कही। दूसरी ओर राज्य के अन्य जिलों से मिली सूचना के अनुसार सभी जिलों में दुकानें और बाजार बंद है।

Share This Article