लोहरदगा पुलिस ने 18 इनामी नक्सलियों का पोस्टर किया जारी

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड से नक्सलियों (Nexalite) के सफाये के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

अब लोहरदगा पुलिस (Lohardaga Police) ने भाकपा माओवादी (CPI Maoist) के 18 इनामी नक्सलियों के पोस्टर (Poster) जारी किये हैं।

इन नक्सलियों में 15 लाख का इनामी नक्सली रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू (Ravindra Ganjhu) , 15 लाख का इनामी छोटू खेरवार (Chhotu Kherwar) शामिल है।

नक्सलियों के बारे में सूचना देने वाले का नाम पुलिस गोपनीय  रखेगी

रविवार काे जारी पुलिस के पोस्टर में नक्सलियों की पूरी जानकारी दी गयी है। पोस्टर में नक्सलियों के नाम (Name), पता (Address) , इनाम (Prize) की राशि के बारे में बताया गया है।

नक्सलियों के बारे में सूचना देने वाले का नाम पुलिस गोपनीय (Secret) रखेगी। पुलिस के पोस्टर में जिन 18 इनामी नक्सलियों के नाम हैं, उनमें 15 लाख का इनामी रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू, 15 लाख का इनामी छोटू खेरवार, 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर मुनेश्वर गंझू, दस लाख का इनामी जोनल कमांडर नीरज सिंह खेरवार, दस लाख का इनामी चंदन सिंह खेरवार, पांच लाख का इनामी शीतल मोची, पांच लाख का इनामी अघनू गंझू, पांच लाख का इनामी खुदी मुंडा, पांच लाख का इनामी संतु भुइयां, पांच लाख का इनामी रंथु उरांव, पांच लाख का इनामी चंद्रभान पाहन, पांच लाख का इनामी गोबिंद बिरिजिया, दो लाख का इनामी लाजिम अंसारी, दो लाख का इनामी राजू भुइयां, दो लाख का इनामी अनिल तुरी, दो लाख का इनामी कजेश गंझू, दो लाख का इनामी राज हेमंत असुर के नाम शामिल हैं।

Share This Article