झारखंड : 50 केजी विस्फोटक के साथ दो युवक गिरफ्तार, नक्सलियों तक पहुंचाया जाना था विस्फोटक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : सदर थाना पुलिस ने बुधवार को 50 किलो विस्फोटक के साथ राजू मुंडा और हरि प्रकाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके पास से 50 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक बरामद किया है। इसका इस्तेमाल बम बनाने में होता है। पुलिस गिरफ्तार दोनों युवकों को जेल भेज दिया है।

दोनों युवक प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी को विस्फोटक सप्लाई करते थे। यह खेप भी उन्हीं तक पहुंचायी जा रही थी।

लोहरदगा एसपी प्रियंका मीणा को इसकी गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र में विस्फोटक लेकर नक्सली संगठनों को पहुंचाने की तैयारी में हैं। इसी सूचना के आधार पर छापामारी कर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। उन्होंने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में कुछ आपराधिक तत्व हैं,

जो नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के लिए कार्य कर रहे हैं और उन्हें जरूरी सामान के साथ विस्फोटक भी पहुंचा रहे हैं। पुलिस वैसे लोगों से सख्ती से पेश आयेगी।

Share This Article