बंगाल के कूचबिहार में वोटिंग शुरू होते ही BJP और TMC में शुरू हो गई झड़प, जानिए अपडेट…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के पहले चरण की वोटिंग (Voting) में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कूचबिहार (Kooch Bihar) में हिंसा की घटना सामने आई है।

यहां मतदान (Voting) शुरू होने के तुरंत बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच झड़प शुरू हो गई। TMC और BJP दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया।

कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच झड़प

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शहर के पास चांदमारी गांव में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच झड़प हो गई। पथराव की भी खबरें सामने आई हैं।

बताया जा रहा है कि इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। दिनहाटा ब्लॉक के भेटागुड़ी में हिंसा (Violence) हुई है।

TMC का आरोप है कि यहां देसी बम फेंके गए जिससे उनके ब्लॉक अध्यक्ष अनंत बर्मन घायल हो गए। वह अस्पताल में भर्ती हैं।

ऐसा कहा गया कि वोटर्स (Voters) को मतदान केंद्रों तक पहुंचने से रोका गया और बूथ एजेंटों पर हमले करने के भी आरोप लगे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, कूचबिहार के तूफानगंज और जलपाईगुड़ी के डाबग्राम-फुलबाड़ी जैसे कुछ इलाकों में राजनीतिक दलों के अस्थायी चुनाव कार्यालयों में आग लगा दी गई।

आज कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में हो रहा मतदान

बता दें कि पश्चिम बंगाल की 3 लोकसभा सीट पर 56.26 लाख मतदाता हैं।

इनमें से 15 प्रतिशत से अधिक ने शुक्रवार सुबह 9 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी सीट पर मतदान जारी है। निर्वाचन अधिकारी ने कहा, ‘सुबह 9 बजे तक कूचबिहार में 15.26 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में क्रमश: 15.91 प्रतिशत तथा 14.13 प्रतिशत वोट पड़े।’ तीनों सीटें आरक्षित हैं।

Share This Article