दिग्गज नेता शरद पवार ने पुतिन से कर दी PM नरेंद्र मोदी की तुलना, कहा…

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sharad Pawar on PM Modi : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के मद्देनजर राजनीतिक दलों के नेताओं का एक दूसरे पर वार-पलटवार का सिलसिला जारी है।

NCP के संस्थापक शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तुलना रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की।

उनके इस बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।

देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि इनको हार की हताशा ने गाली गलौज पर उतार दिया है। आप सभी जानते हैं जब-जब PM मोदी को गाली पड़ती है, तब-तब बड़ी विजय होती है। ये लोग जितना गाली देंगे, लोग PM मोदी को उतना प्यार देंगे। ये सारे के सारे निराश लोग हैं।

देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में किया क्या काम किया, एक भी काम बताएं?

Share This Article