महंगाई का हाहाकार : दिवाली से पहले LPG के दामों में हुआ 265 रुपए का इजाफा

News Aroma Media
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: LPG Price Hike – दिवाली से पहले महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है।

दिवाली और धनतेरस से पहले एक बार फिर से LPG गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Gas Cylinder Price) में बढ़ोतरी की है। नवंबर की शुरुआत महंगाई से हुई है।

एक तरफ जहां ईंधन के दाम में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अब गैस के लिए भी ज्यादा कीमत (LPG Gas Price) चुकानी होगी।

पेट्रोल और डीजल के बाद रसोई गैस (LPG Price) की कीमतों में 265 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई।

महंगाई का हाहाकार : दिवाली से पहले LPG के दामों में हुआ 265 रुपए का इजाफा

हालांकि इसमें राहत की बात यह है कि बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडरों (Commercial LPG Gas Cylinder) में की गई। घरेलू उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Share This Article