नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, शादी की बात पर मुकर गया युवक

परिजनों ने लेस्लीगंज थाना में इस मामले की जानकारी दी, इसके बाद दोनों लेस्लीगंज थाना पहुंचकर शादी करने की बात किए

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: नीलांबर-पीताबरपुर (लेस्लीगंज) थाना क्षेत्र सह सतबरवा अंचल के नौरंगा गांव के एक युवक ने दूसरे गांव की नाबालिग लड़की को शादी करने का झांसा देकर एक साल तक बेंगलुरु में रखा और शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बनाता रहा।

परिजनों ने लेस्लीगंज थाना (Lesliganj Police Station) में इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद दोनों लेस्लीगंज थाना पहुंचकर शादी करने की बात किए।

युवक ने लड़की के भाई को जान से मारने की दी धमकी

दोनों परिवारों ने पंचायत में 8 मई को शादी के लिए राजी हुए। दुबियाखांड मंदिर (Dubiyakhand Temple) में शादी के लिए समय व स्थान तय हुआ था परंतु आरोपी युवक ने फिर लड़की व उनके परिजनों को झांसा दे दिया।

शाम करीब 3:30 बजे लड़की के भाई को आरोपी लड़का जितेंद्र कुमार राम (Jitendra Kumar Ram) ने जान से मारने की धमकी दी है। लड़की के परिजन अंतत: फिर थाना पहुंचे। जिसके बाद लेस्लीगंज थाना लड़की के आवेदन के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई।

Share This Article