रांची में प्रशासन की शह पर बालू से तेल निकाल रहे माफिया, सुबह से शाम तक नदी से बालू का अवैध उठाव

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची में बालू माफिया हावी हैं। अधिकतर नदियों से बालू का अवैध उठाव धड़ल्ले से किया जा रहा है। खलारी की चूरी साफीह नदी से हर दिन करोड़ों के बालू की चोरी की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन की सह पर माफिया बालू से तेल निकाल रहे हैं। लेकिन उन्हें कोई रोकने टोकने वाला नहीं है।

खबर है कि बालू की अवैध ढुलाई और चोरी में स्थानीय प्रशासन की भी मिलीभगत है। इसमें कुछ सफेदपोश का भी संरक्षण मिला हुआ है।

दिखावे के लिए प्रशासन अवैध बालू को पकड़ता है लेकिन महज कुछ फॉर्मलिटी के बाद वाहन छूट जाता है।

खलारी के चूरी साफीह नदी से सुबह से लेकर शाम तक 100 से ज्यादा गाड़ियां निकल रही हैं जिनमें अवैध बालू की ढुलाई हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत अंचलाधिकारी और रेंजर से की, लेकिन इस शिकायत पर कोई कार्रवाई होती नहीं है।

न ग्रामसभा की सहमति, न नीलामी

खलारी के साफही नदी से बालू उठाव के लिए ना ग्रामसभा से सहमति ली गई है और ना ही उसकी नीलामी की प्रक्रिया ही हुई है। अवैध रूप से बालू की चोरी चल रही है।

इस चोरी में किसी का भी नियंत्रण नहीं दिख रहा है। सुबह से लेकर शाम तक बेखौफ बालू का उठाव जारी है। इस नदी से बालू की चोरी कर रांची के अलग-अलग हिस्सों में बिक्री की जा रही है।

Share This Article