गुमला में मार हुआ मिला उल्लू, बर्ड फ्लू की आशंका

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: प्रखंड मुख्य चौक के ग्रामीण बैंक के समीप एक उल्लू मृत पाया गया। जिस पर बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है।

प्रखंड क्षेत्र में लगातार कई दिनों से 1-2 मृत उल्लू पाया जा रहा है। जिससे लोगों में बर्ड फ्लू फैलने की बात कही जा रही है।

मामले पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डाॅ. विष्णु शरण महतो ने कहा कि झारखंड में अबतक बर्ड फ्लू का मामला सामने नहीं आया है।

उल्लू की मौत ठंड के कारण से हो रही है। इसकी कई जगहों से जानकारी मिली थी। जिसका पूर्व में जांच की गई थी। लेकिन बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया।

वहीं बर्ड फ्लू के मामले होने पर एक साथ कई उल्लू मृत पाए जाते। इधर लोगों में बर्ड फ्लू फैलने की आशंका के कारण पोल्ट्री मुर्गी का बिक्री काफी कम हो गया है।

किस्को और आस पास के इलाकों में आम लोग भयभीत हो उठे है। देश के अलग अलग हिस्सों से बर्ड फ्लू की खबरे पढ़ सुन कर लोगा पहले से ही काफी डरे सहमे हुए है।

अब अपने इलाके में उल्लू को मृत पाये जाने पर लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है

Share This Article