
Mahuadand News : महुआडांड़ प्रखंड के अंबवा टोली पंचायत अंतर्गत गुड़गुड टोली में शुक्रवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान राकेश आइन्द, पिता प्रकाश आइन्द, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सोहर, थाना नेतरहाट के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राकेश अपने मामा के घर गुड़गुड टोली में ही रहता था। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे उसने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना महुआडांड़ थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रवि दास ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

