चटकपुर में 19 वर्षीय सुनैना ने कुएं में कूदकर दी जान, परिजनों में कोहराम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

महुआडांड़ के चटकपुर गांव में 19 वर्षीय युवती का शव कुएं से मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mahuadand News : महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकपुर गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना घटित हुई। यहां 19 वर्षीय युवती सुनैना कुमारी, पिता नरेश राम ने घर के पास स्थित कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।स्थानीय सूत्रों के अनुसार सुनैना शुक्रवार की सुबह से ही घर में नहीं दिख रही थी। परिजनों ने जब उसकी खोजबीन शुरू की तो वह गांव के कुएं में पड़ी मिली।

घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रवि दास दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार रवि दास ने बताया कि अभी तक आत्महत्या का ठोस कारण सामने नहीं आया है। परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। 19 साल की सुनैना की असमय मौत से चटकपुर गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।