Mahuadanr News : महुआडांड़ बस स्टैंड में बने यात्री शेड बने कई साल हो गए। कभी यात्रियों को धूप-बारिश से बचाने के लिए बनाया गया यह शेड अब खुद ही जर्जर होकर लोगों के लिए खतरा बन गया है।

वर्षों से मरम्मत न होने के कारण शेड की दीवारों से प्लास्टर झड़ चुका है, छत जगह-जगह से टूट गई है और उस पर काई व झाड़ियाँ उग आई हैं।
बरसात में छत से पानी टपकता है और तेज हवा में छत गिरने का डर हर पल सताता है। महुआडांड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों से रोजाना सैकड़ों यात्री, स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग इसी शेड में घंटों बस का इंतजार करते हैं। लेकिन यहां बैठने के लिए बेंच नहीं,। यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि शेड का शीघ्र नवीनीकरण कराया जाए।
छत की मरम्मत, रंग-रोगन, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सम्मानजनक सुविधा मिल सके।


