रामगढ़ में रेलवे टेलीकॉम ऑफिस में बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Archana Ekka
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Major Theft in Railway Telecom Office : जिले के बरकाकाना रेलवे क्षेत्र से चोरी की एक गंभीर घटना सामने आई है। बरकाकाना के Senior Section Engineering Office, Telecom Office और स्टोर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

यह घटना इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि पूरी चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

कैसे हुई चोरी की घटना

जानकारी के अनुसार, चोर रात के समय Telecom Department की बाउंड्री के रास्ते अंदर घुसे। उन्होंने ऑफिस का ताला तोड़ा और वहां रखा सामान लेकर उसी रास्ते से फरार हो गए।

चोरी के बाद सुबह करीब 9 बजे जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है।

कर्मचारियों ने दी सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद बरकाकाना राजकीय रेल पुलिस (GRP) और स्थानीय थाना को भी मामले की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

क्या-क्या सामान हुआ चोरी

Senior Section Engineer अभय प्रकाश ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि बैटरी, वायर, केबल, चार्जर, सीपीयू समेत कुल 13 कीमती सामान चोरी हुए हैं।

इन सभी सामानों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

CCTV फुटेज बना अहम सबूत

इस चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर किस तरह अंदर घुसे और सामान लेकर बाहर निकल गए। इसी फुटेज के आधार पर GRP पुलिस चोरों की पहचान करने में जुट गई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद बरकाकाना सेक्शन के सीनियर इंजीनियर ने राजकीय रेल थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार अहले सुबह करीब 2:30 बजे से 4:30 बजे के बीच चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

जल्द गिरफ्तारी का दावा

GRP पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। CCTV फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।