एक हफ्ते के अंदर विलेज एक्शन प्लान बनाने के कार्य में प्रगति लायें: उपायुक्त

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: उपायुक्त छवि रंजन ने सोमवार को जिले में जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

 कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता पूर्वी एवं पश्चिमी प्रमंडल रांची से उपायुक्त ने विलेज एक्शन प्लान को लेकर जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के अंदर विलेज एक्शन प्लान बनाने के कार्य में प्रगति लायें।

उन्होंने दोनों प्रमंडलों में फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन, एमवीएस आदि स्कीम की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए अभियंताओं को स्कीम के तहत किये जा रहे कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट देने को कहा।

उन्होंने हाउस होल्ड टैप कनेक्शन की मासिक रिपोर्ट देने का निदेश दिया।

उपायुक्त ने बैठक में जिला में अन्य सोर्स जैसे एमपी-एमएलए फंड, सीएसआर, डीएमएफटी, सीएसए, अनटाइड फंड आदि से लिये गये वाटर सप्लाई स्कीम की समीक्षा की।

इनसे कितने घरों में फंक्शनल हाउस होल्ड कनेक्शन लिये गये हैं।

इसकी जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिये।

मालूम हो कि जल जीवन मिशन महत्वपूर्ण योजना है।

इस मिशन के माध्यम से वर्ष 2024 तक चालू नल के माध्यम से सभी घरों को आवश्यकता एवं गुणवत्ता पूर्ण पीने योग्य पानी पहुंचाना है।

जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने के साथ-साथ जल संरक्षण और संचयन जैसे योजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है ताकि जमीन के नीचे लगातार कम होते पानी के स्तर को भी फिर से रिचार्ज किया जा सके।

Share This Article