रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया मलेरिया पीड़ित CRPF का जवान, सारंडा में…

खबर मिली है कि रविवार को मलेरिया से पीड़ित CRPF 60 बटालियन के एक जवान को रांची से हेलीकॉप्टर मंगाकर चक्रधरपुर लाया गया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सारंडा के जंगल (Saranda Forest) में नक्सलियों से मुकाबला करने के लिए तैनात जवान रह-रह कर मलेरिया (Solider Suffering From Malaria) से बीमार पड़ते रहते हैं। इस समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए।

खबर मिली है कि रविवार को मलेरिया से पीड़ित CRPF 60 बटालियन के एक जवान (60 Battalion Soldier) को रांची से हेलीकॉप्टर मंगाकर चक्रधरपुर लाया गया।

Helicopter चक्रधरपुर के असंतलिया स्थित मैदान में उतरा। वहां से जवान को एंबुलेंस से रेलवे अस्पताल (Railway Hospital) में ले जाकर भर्ती किया गया है।

अचानक बिगड़ी तबीयत

बताया जाता है कि रविवार की सुबह जवान की तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गई। उसे सड़क मार्ग (Road Way) से ले जाना संभव नहीं था। इसलिए रांची से हेलीकॉप्टर बुलाया गया। उसके बाद उसे गोइलकेरा प्रखंड के हाथीबुरु CRPF कैंप से चक्रधरपुर लाया गया।

TAGGED:
Share This Article