मनीष जैन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के नए अपर महाप्रबंधक का पदभार संभाला

मनीष जैन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के नए अपर महाप्रबंधक का पदभार संभाला। IRSME अधिकारी जैन के पास रेल अभियांत्रिकी, परिचालन और प्रशासनिक क्षेत्र में लंबा अनुभव है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मनीष जैन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के नए अपर महाप्रबंधक (AGM) का पदभार संभाल लिया है। कोलकाता से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने 17 जुलाई को आधिकारिक रूप से उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे मेट्रो रेलवे कोलकाता में प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 1990 बैच के भारतीय रेल यांत्रिक अभियंता सेवा (IRSME) के अधिकारी मनीष जैन को रेल अभियांत्रिकी और रेल परिचालन से जुड़े विभिन्न विषयों का व्यापक ज्ञान तथा समृद्ध कार्यानुभव प्राप्त है। अपने लंबे और शानदार करियर में उन्होंने भारतीय रेल में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर (कोचिंग)-पूर्व रेलवे, मंडल रेल प्रबंधक-हावड़ा, कार्यकारी निदेशक/यांत्रिक अभियांत्रिकी (माल)-रेलवे बोर्ड, कार्यकारी निदेशक/यांत्रिक अभियांत्रिकी (ट्रैक्शन)-रेलवे बोर्ड, मुख्य महाप्रबंधक-इरकॉन, ग्रुप जनरल मैनेजर (तकनीकी)-कॉनकॉर और निदेशक-राष्ट्रीय रेल संग्रहालय नई दिल्ली जैसे प्रमुख पद शामिल हैं। उन्होंने भारत के साथ-साथ अमेरिका और कनाड़ा सहित विदेशों में भी अनेक उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया है। प्रशासनिक और तकनीकी रूप से बेहद सक्रिय रहने वाले मनीष जैन खेल, चलचित्र (फिल्मों) और संगीत में भी विशेष रुचि रखते हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।