Latest Newsहेल्थमाइग्रेन के दर्द से हैं तो परेशान, तो दूर करने के लिए...

माइग्रेन के दर्द से हैं तो परेशान, तो दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Migraine relief at home: Easy remedies to soothe the pain : सिरदर्द की समस्या आम है, लेकिन आजकल माइग्रेन का दर्द लोगों को ज्यादा परेशान कर रहा है। माइग्रेन में सिर के एक तरफ तेज दर्द होता है, जो कई बार दवाइयों से भी देर से ठीक होता है। इसके साथ मिचली, उल्टी, तेज रोशनी और आवाज से संवेदनशीलता जैसी समस्याएं भी होती हैं। अगर आप भी माइग्रेन से जूझ रहे हैं, तो एक आसान घरेलू उपाय आपके लिए कारगर हो सकता है।

माइग्रेन के कारण

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, माइग्रेन का कोई एक निश्चित कारण नहीं है, लेकिन इसे ट्रिगर करने वाले कारक हैं:

अत्यधिक तनाव
नींद की कमी या अनियमित नींद
तेज रोशनी या शोर के बीच लंबे समय तक रहना
भूखे रहना या समय पर भोजन न करना
हार्मोनल बदलाव, खासकर महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान
असंतुलित आहार, जैसे ज्यादा कैफीन या प्रोसेस्ड फूड का सेवन

तुरंत राहत का आसान उपाय

हार्वर्ड के डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर माइग्रेन के दर्द से तुरंत राहत पाने का उपाय बताया। उन्होंने कहा कि माइग्रेन को पूरी तरह खत्म करना मुश्किल है, लेकिन कुछ आसान तरीकों से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। ऐसा ही एक प्रभावी उपाय है पैरों को गर्म पानी में भिगोना।

कैसे करें?

एक टब या बाल्टी में गर्म पानी (सहने योग्य तापमान) लें।
अपने पैरों को 10-15 मिनट के लिए इसमें भिगोएं।
इस दौरान शांत माहौल में रहें और गहरी सांस लें।

क्यों है यह प्रभावी?

एक्सपर्ट के अनुसार, गर्म पानी में पैर भिगोने से रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे सिर में तनाव और दबाव कम हो सकता है। यह माइग्रेन के दर्द को तुरंत कम करने में मदद करता है।

ये भी करें उपाय

माइग्रेन के ट्रिगर से बचें, जैसे तनाव, कैफीन और शोर।
नियमित नींद लें और समय पर पौष्टिक भोजन करें।
माइग्रेन का दर्द शुरू होने पर शांत, अंधेरे कमरे में आराम करें।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...