Latest Newsझारखंडलातेहार में लेवी के पैसे वसूलने आया उग्रवादी होरिल राम गिरफ्तार

लातेहार में लेवी के पैसे वसूलने आया उग्रवादी होरिल राम गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा लातेहार: लातेहार पुलिस ने गुरुवार की शाम गुप्त सूचना पर छापामारी कर शहर के माको मोड़ के पास झारखंड जनमुक्ति परिषद के उग्रवादी होरिल राम को गिरफ्तार कर लिया।

होरिल राम लातेहार के एक संवेदक से लेवी की राशि वसूलने आया था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि जेजेएमपी के उग्रवादी आजाद ने एक संवेदक से लेवी की मांग की थी। संवेदक ने लेवी की राशि ₹10000 देने के लिए लातेहार के माको मोड़ के पास बुलाया।

लेवी का पैसा लेने मनिका निवासी होरिल राम पहुंचा था। इसी बीच सीआरपीएफ के अधिकारियों को इसकी भनक लग गई। सीआरपीएफ के जवानों ने पुलिस के सहयोग से होरिल राम को लेवी के पैसे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

spot_img

Latest articles

रायबरेली में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, मनरेगा बचाने की अपील

Rahul Gandhi Attacks Modi Government : कांग्रेस पार्टी इन दिनों मनरेगा योजना (MNREGA scheme)...

शीतल अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, इलाके में शोक

Woman Commits Suicide by Jumping From the Roof : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र...

RIMS हुआ आत्मनिर्भर, हेल्थ मैप का करार खत्म, अब आधुनिक जांच सुविधाएं खुद करेगा संस्थान

RIMS Becomes Self-Reliant: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में संचालित रेडियोलॉजी...

खबरें और भी हैं...