मंत्री बेबी देवी ने बासुकीनाथ में की पूजा-अर्चना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: राज्य की उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी (Baby Devi) ने गुरुवार को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सपरिवार बासुकिनाथ धाम (Basukinath Dham) में पूजा अर्चना की।

विद्वान पंडितों संग वैदिक मंत्रोचार के बीच बाबा मैया की विधि विधान से पूजनोपरांत फौजदारी नाथ सहित सभी देवी देवताओं की आरती की गई।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया बेबी देवी का स्वागत

इसके बाद मंत्री के साथ खड़े तमाम लोगों ने हर महादेव का जयकारा लगा बाबा से आशीर्वाद मांगते हुए झारखंड के लोगों की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मौके पर स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं (Congress Workers) ने नई नवेली मंत्री बनी दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Share This Article