रांची में हुए सड़क हादसे में घायल नाबालिग की रिम्स ले जाने के दौरान हुई मौत, गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के रातू आनंदनगर मोहल्ला के रहने वाले 12 साल के संजीत कुमार यादव की मौत सड़क हादसे में हो गई। हादसे के बाद गुस्साये लोग सड़क पर उतर आए। शुक्रवार को शव के साथ रिंग रोड झिरी के पास जाम कर दिया।

सुबह करीब 9 बजे काफी संख्या में स्थानीय लोग रिंग रोड के पास जमा हुए, घटना का विरोध किया।

स्थानीय लोग मुआवजे, आरोपित की गिरफ्तारी, डंपिग यार्ड हटाने की सहित कई अन्य मांग की।

स्थानीय लोगों का कहना था कि आए दिन सड़क हादसे हो रहे। बता दें कि रिंग रोड आनंदनगर कमड़े के समीप गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय संजीत कुमार यादव घायल हो गया था।

रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी थी। ट्रैक्टर (जेएच 02 एजेड 4964) रांची नगर निगम के भाड़े पर चलता है। ट्रैक्टर सुबह में कचरा उठाने के लिए रांची जा रहा था।

उसी दौरान सड़क पार कर रहे बालक को चपेट में ले लिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी जगह पर करीब तीन वर्ष पूर्व संजीत की बहन भी सड़क दुर्घटना का शिकार हुई थी। इसके अलावे एक भाई निगम के ट्रैक्टर के चपेट में आ गया था, जो दिव्यांग हो गया है।

इसके बावजूद पुलिस प्रशासन का रवैया उदासीन है। घटना की सूचना मिलने के बाद रातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया बुझाया। हालांकि लोग लिखित आश्वासन की मांग करने लगे।

समझाने बुझाने एवं नियमानुसार आर्थिक सहायता देने के आश्वासन के बाद जाम को हटाया जा सका। तत्काल दाह संस्कार के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गयी।

Share This Article