दुमका में पांच दिनों से लापता महिला का पेड़ से लटकी मिली लाश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: घर से पांच दिन पूर्व लापता मानसिक रूप महिला का शव आज जंगल में पेड़ से लटकता मिला। शव से दुर्गंध आ रही थी।

मृतक की पहचान राजबन्ध गांव के मुंडू टोला निवासी पियारा मुर्मू की 35 वर्षीय पत्नी छमी मरांडी के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। शनिवार को घर से निकली थी।

परिजनों की मानें तो मानसिक रूप से कमजोर छमी घर से ही रस्सी लेकर निकली थी।

बुधवार को घर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर जंगल में एक पेड़ से लटकता उसका शव मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article