झारखंड में यहां नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, लड़की की हालत गंभीर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: अस्पताल में इलाजरत अपनी बहन के लिए खाना लेकर आयी नाबालिग लड़की को घर लौटने के दौरान दो युवकों ने हवस का शिकार बनाया।

हालात बिगड़ने पर लड़की को शनिवार की रात अस्पताल में भर्ती किया गया। रविवार को मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शहर थाना में मामला दर्ज कर किया।

बताया जा रहा है कि पीड़िता आदिम जनजाति कोरवा परिवार की है। उसकी बड़ी बहन और बहनोई ईंट भट्ठा में काम करते हैं।

चार दिन पहले पीड़िता अपनी बहन से मिलने आयी थी। इस दौरान उसे पता लगा कि उसकी बहन बीमार है और उसका इलाज एक डॉक्टर के पास चल रहा है।

गुरुवार रात वह अपनी बहन के लिए खाना लेकर ईंट भट्ठा संचालक की बोलेरो से शहर आयी। बोलेरो में नाबालिग के अलावा बोलेरो चालक राहुल यादव और रामसेवक यादव थे।

आरोप है कि बहन को खाना देने के बाद जब नाबालिग वापस घर जाने लगी, तभी बोलेरो चालक राहुल यादव और रामसेवक यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

सदर एसडीपीओ के विजय शंकर ने बताया कि पीड़िता फिलहाल बात कर पाने की स्थिति में नहीं है। थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की ओर से टीम का गठन किया गया है। अलग-अलग जगहों पर छापामारी की जा रही है। युवकों के सभी संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।

Share This Article