MS धोनी के घुटनों की हुई सफल सर्जरी, IPL 16 में चोट से परेशान थे माही

धोनी ने IPL के दौरान निचले क्रम पर बल्लेबाजी की थी। जब इसके बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि वह ज्यादा दौड़ नहीं सकते हैं

News Aroma Media

मुंबई: CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Captain Mahendra Singh Dhoni) गुरुवार को अपने घुटने की सफल सर्जरी करवाई।

IPL के 16वें सीजन में उन्हें घुटने की समस्या से जूझते हुए देखा गया था।

वो चोट से काफी परेशान थे। IPL जीतने के 48 घंटे के अंदर ही उन्होंने मुंबई के डॉक्टर से संपर्क किया।

धोनी ने उसी डॉक्टर से परामर्श लिया है जिन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज (Wicket Keeper Batsman) ऋषभ पंत का इलाज किया है।

उसके बाद सर्जरी करवाने का फैसला किया।MS धोनी के घुटनों की हुई सफल सर्जरी, IPL 16 में चोट से परेशान थे माही MS Dhoni's knee surgery successful, Mahi was troubled by injury in IPL 16

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ इलाज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी अपने घुटने का इलाज कराने के लिए बुधवार (31 मई) को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में थे।

उनका सफल ऑपरेशन गुरुवार को सुबह 8 बजे हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला से मुलाकात की।

दिनशॉ स्पोर्ट्स ऑर्थाेपेडिक्स (Dinshaw Sports Orthopedics) में विशेषज्ञ होने के साथ-साथ अस्पताल में स्पोर्ट्स मेडिसिन के निदेशक भी हैं।

वही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान पंत का इलाज भी कर रहे हैं।

वह ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का भी 2019 में ऑपरेशन कर चुके हैं।MS धोनी के घुटनों की हुई सफल सर्जरी, IPL 16 में चोट से परेशान थे माही MS Dhoni's knee surgery successful, Mahi was troubled by injury in IPL 16

CSK के CEO ने दी थी यह जानकारी

मुंबई जाने से पहले धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Superkings) के मैनेजमेंट से इस बारे में बात की।

फ्रेंचाइजी (Franchisee) ने मुंबई में धोनी के साथ अपने टीम फिजिशियन डॉक्टर मधु थोट्टाप्पिली को भेजा है।

इससे पहले बुधवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने धोनी की चोट को लेकर जानकारी दी थी।MS धोनी के घुटनों की हुई सफल सर्जरी, IPL 16 में चोट से परेशान थे माही MS Dhoni's knee surgery successful, Mahi was troubled by injury in IPL 16

धोनी को IPL के दौरान बाएं घुटने की चोट से परेशान देखा गया। वह हर मैच में विशेष पट्टी बांधकर उतरते थे।

धोनी ने IPL के दौरान निचले क्रम पर बल्लेबाजी की थी। जब इसके बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि वह ज्यादा दौड़ नहीं सकते हैं।

x