बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल 10 साल बाद पर्दे पर एक साथ आएंगे नजर

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल में से एक रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी एक बार फिर से साथ में बड़े पर्दे पर धूम मचाने ले लिए तैयार है।

शुक्रवार को दोनों की फिल्म मिस्टर मम्मी का ऐलान हो गया है। मेकर्स ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की घोषणा कर दी है।

फिल्म के इस पोस्टर में रितेश और जेनेलिया दोनों ही प्रेग्नेंट नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर को देख कर यह साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है जिनकी सोच बच्चे के मामले में एक-दूसरे से बिलकुल अलग होती है। लेकिन बाद में काफी नोंक-झोंक के बाद कुछ और ही परिणाम देखने को मिलता है।

इस फिल्म के जरिये रितेश और जेनेलिया लगभग दस साल बाद बड़े पर्दे पर साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों साल 2012 में आई फिल्म तेरे नाल लव हो गया में नजर आये थे।

वहीं बीते दिन रितेश और जेनेलिया ने अपनी शादी की दसवीं सालगिरह पर फैंस को सोशल मीडिया के जरिये ये हिंट्स दे दिया था कि वह उन्हें गुड न्यूज देने वाले हैं।

‘मिस्टर मम्मी’ के अनाउंसमेंट के बाद से फैंस इस फिल्म और इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ‘मिस्टर मम्मी’ को भूषण कुमार और कृष्ण कुमार मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। वहीं शाद अली इसे निर्देशित करेंगे।

Share This Article