एकता कपूर के रियलिटी शो Lock Up को होस्ट करेंगी कंगना रनौत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एकता कपूर के रिएलिटी शो लॉक अप को होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

लॉन्च इवेंट के दौरान, दोनों के बीच एक दिलचस्प बातचीत होती है जिसमें वे एक-दूसरे बात करते हुए इस शो की अवधारणा को सामने लाने की हिम्मत करते हैं और दर्शकों को यह स्पष्ट करते हैं कि प्रतियोगियों को साहसी कार्यों का सामना कैसे करना होगा।

कंगना ने कहा कि मैंने कई एफआईआर और समन का सामना किया है और हाल के दिनों में कई बार पुलिस स्टेशन का दौरा किया है, एकता मुझे बताओ, स्टेशन पर पुलिस से मिलने के लिए आप क्या करेंगी?

बदले में, एकता ने कंगना से पूछा कि क्या वह शो की होस्ट होने के नाते शो में अपने किसी राज का खुलासा करेंगी? जिस पर कंगना ने कहा कि वह शो के पहले एपिसोड में कुछ राज का खुलासा करेंगी।

शो में 16 सेलेब्रिटीज होंगे जिनके नाम की घोषणा जल्द ही आधिकारिक तौर पर की जाएगी। इन कंटेस्टेंट्स को जेल के अंदर बंद कर दिया जाएगा और रियलिटी शो में जमानत का कॉन्सेप्ट भी होगा।

सूत्रों के मुताबिक शो में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और अन्य क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां नजर आएंगी।

कुछ नामों में दिव्यांका त्रिपाठी, मानव गोहिल, हिना खान, श्वेता तिवारी, सुरभि ज्योति, उर्फी जावेद, आदित्य सिंह राजपूत, मल्लिका शेरावत, अनुष्का सेन, अवनीत कौर, चेतन भगत, हर्ष बेनीवाल, शहनाज गिल, वीर दास और अन्य शामिल हैं।

लॉक अप 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा।

Share This Article