कोरोना निगेटिव हुईं करीना कपूर, पति और बच्चों के साथ मनाई क्रिसमस पार्टी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बीते 14 दिन से क्वारंटीन करीना कपूर खान की कोरोना रिपोर्ट आखिरकार निगेटिव आ गई।

कोरोना से उबरने के बाद करीना शनिवार को क्रिसमस के मौके पर पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर व जेह के साथ क्रिसमस पार्टी करने ननद सोहा अली खान और कुणाल कपूर के घर पहुंचीं। इस दौरान वह काफी खुश नजर आईं।

इस दौरान करीना ने ब्लैक टी-शर्ट और ब्राउन टैन पैंट पहना था। वहीं सैफ नीले रंग की पैंट के साथ नीले रंग की शर्ट में नजर आए। तैमूर ने सफेद पजामे के साथ गुलाबी रंग का कुर्ता पहना था। करीना के छोटे बेटे जेह ने नीले रंग की शर्ट के साथ नीली जींस पहनी थी।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले करण जौहर के यहां पार्टी में शामिल हुईं करीना कपूर खान के साथ-साथ अमृता अरोड़ा, सीमा खान, महीप कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर कोरोना पॉजीटिव हो गईं थी।

तबसे सबका घर पर ही इलाज चल रहा था। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद करीना ने अपने फैंस, फैमिली और अपनी गर्ल गैंग को शुक्रिया कहा है।

Share This Article