निलंबन आदेश को कोर्ट में चुनौती देंगे परमबीर सिंह

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह महाराष्ट्र सरकार की ओर से गुरुवार को जारी निलंबन आदेश को कोर्ट में चुनौती देंगे। परमबीर सिंह इस संबंध में अपने वकीलों से विचार-विमर्श कर रहे हैं।

परमबीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने अवैध तरीके से उन्हें निलंबित किया है।

के लिहाज से यह निलंबन गृह विभाग के एडिशिनल चीफ सेक्रेटरी को जारी करना चाहिए था, लेकिन यह निलंबन आदेश पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी किया गया।

इसलिए यह निलंबन आदेश विधि विरुद्ध है। सिंह ने कहा कि वह इस मामले पर कानूनी सलाह ले रहे हैं और बहुत जल्द इस निलंबन आदेश को कोर्ट में चुनौती देंगे।

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि परमबीर सिंह के विरुद्ध की गई निलंबन की कार्रवाई गलत है।

राज्य सरकार ने जिस गति से परमबीर सिंह पर कार्रवाई की है, उसी तेजी के साथ परमबीर सिंह के आरोपों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

Share This Article