भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित: नकवी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: Pakistan (पाकिस्तान) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) पर हुए जानलेवा हमले (Deadly Attack) के बाद भारत (India) में सियासत तेज हो गई है।

BJP नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने इमरान के बहाने देश के विपक्षी नेताओं पर हमला किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि इमरान पर पाकिस्तान (Pakistan) में हमला हुआ है। इससे पता लगता है पाकिस्तान की जमीन सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भारत में मुसलमान (Muslim) ज्यादा सुरक्षित हैं।

इमरान खान के पैर पर लगी है गोली

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान पर रैली (Rally) के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने गोलीबारी (Firing) कर दी।

हमले में एक शख्स की मौत (Death) हो गई जबकि, आधा दर्जन से अधिक घायल हुए हैं।

घटना गुरुवार शाम की है जब इमरान खान रैली को संबोधित करते हुए इस्लामाबाद (Islamabad) की तरफ आगे बढ़ रहे थे।

इस दौरान उन पर गोली चलाई गई। इस घटना में इमरान के पैर पर गोली लगी है। सर्जरी (Surgery) के बाद उन्हें बेड रेस्ट (Bed Rest) की सलाह है।

भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित हैं

उधर, इमरान पर हमले के बहाने BJP नेता नकवी ने विपक्षी नेताओं को निशाने पर लिया है।

उन्होंने कहा कि पाक की घटना भारत पर सवाल उठाने वालों के लिए आइना है। भारत को बदनाम करने वालों को सबक लेना चाहिए।

नकवी ने कहा कि भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित हैं। पाकिस्तान में इमरान खान पर हमला इस बात का पुख्ता सबूत है।

Share This Article