
कोहिमा : दीमापुर टाउन हॉल में लिंग्विस्टिक माइनॉरिटी फोरम ऑफ नागालैंड की ओर से आयोजित ‘यूथ कॉन्क्लेव सह सांस्कृतिक उत्सव–2026’ कार्यक्रम का उद्घाटन नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कियुवा ही किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और भविष्य के निर्माता हैं। उनसे आह्वान किया कि वे अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आत्मगौरव के साथ संजोए रखें तथा नवाचार, उद्यमिता और उत्तरदायी नेतृत्व के माध्यम से विकसित नागालैंड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारी विविधता, एकता और पारस्परिक सम्मान ही नागालैंड की सबसे बड़ी ताकत है, जो हमें समृद्ध, सशक्त और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करेगी।

