पटोले ने राहुल गांधी से महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित इलाकों का दौरा करने का आग्रह किया

नाना पटोले ने राहुल गांधी से महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और संकटग्रस्त किसानों से बातचीत कर विशेष वित्तीय सहायता व मुआवजे की मांग उठाने का आग्रह किया।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक नाना पटोले ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लेने और संकटग्रस्त किसानों से बातचीत करने का आग्रह किया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पटोले ने गांधी को लिखे पत्र में कहा कि अनियमित बारिश और फसलों को हुए नुकसान के कारण राज्य के किसान गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं और परिवारों पर भारी आर्थिक दबाव है। उन्होंने कहा कि किसान कड़ी मेहनत करने, अपनी बचत लगाने और कर्ज लेने के बावजूद अपनी फसलों को सूखते और बर्बाद होते देखने को मजबूर हैं।

भंडारा जिले के साकोली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पटोले ने कहा कि अनियमित और अत्यधिक बारिश से कई इलाकों में खरीफ फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा पेयजल, सिंचाई, मवेशियों के चारे, कृषि ऋण, फसल बीमा और फसल नुकसान के मुआवजे से जुड़ी समस्याएं भी गंभीर हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि किसान घरेलू खर्च, बच्चों की शिक्षा और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। पटोले ने राहुल गांधी से प्रभावित किसानों के लिए विशेष वित्तीय सहायता, पर्याप्त और तत्काल फसल नुकसान मुआवजा तथा फसल बीमा भुगतान की मांग केंद्र के समक्ष उठाने का आग्रह किया।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।