सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पर एसएसपी की कार्रवाई

सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही और पुलिसिंग में शिथिलता पर एसएसपी की कार्रवाई, नए प्रभारी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, लंबित मामलों पर भी सवाल।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को ड्यूटी में कथित लापरवाही और पुलिसिंग में शिथिलता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. एहतशाम वकारिब ने कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। निलंबन अवधि में उन्हें पुलिस लाइन क्लोज किया गया है।

लंबित मामलों और पुलिसिंग को लेकर मिली थीं शिकायतें
रिपोर्ट के अनुसार, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के संचालन और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। विभागीय स्तर पर समीक्षा और जांच के बाद थाना प्रभारी को कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही का दोषी पाया गया। रिपोर्ट में अनुशासनहीनता और वरीय अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी का भी उल्लेख है।

नए थाना प्रभारी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू आनंद मिश्रा के निलंबन के बाद सीताराम डेरा थाना के लिए नए प्रभारी की पदस्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसएसपी कार्यालय की ओर से पुलिसिंग में लापरवाही के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की बात कही गई है।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के ओल्ड बाराद्वारी फुलबस्ती में 1 अक्टूबर की देर रात एक युवक पर फायरिंग की घटना भी सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच और आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

Share This Article