मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में सड़क खुदाई के दौरान निकले पुराने चांदी के सिक्के, लूट कर ले गए लोग

नर्मदापुरम के केसला में सड़क खुदाई के दौरान प्राचीन सिक्कों का बड़ा भंडार मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुटी, कई सिक्के अब भी गायब बताए जा रहे हैं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में सड़क खुदाई के दौरान पुराने सिक्के मिलने की खबर खूब चर्चा में है। केसला थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए खुदाई के दौरान करीब 100 प्राचीन सिक्के मिलने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस को सिर्फ 3 सिक्के ही सुपुर्द किए गए हैं। बाकी के 97 सिक्के गायब हैं। मिट्टी में दबे मिले इन सिक्कों पर 1907 और 1940 की तरीख बताई जा रही है। 1907 के सिक्के तब के हैं जब इंग्लैंड में एडवर्ड का शासन था और 1940 का सिक्का जार्ज षष्ठ के समय का है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि असल में कितने सिक्के खुदाई में निकले और कौन-कौन इन्हें ले गया है, क्योंकि ये ऐतिहासिक महत्व के हैं। अब इन सिक्कों की जांच के लिए इन्हें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को भेजने की जा रही है।

नर्मदापुरम के केसला में निकला खजाना

पुलिस के मुताबिक ग्राम केसला में सड़क निर्माण के लिए खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान जमीन से कुछ टकराने की आवाज सुनाई दी, जब मिट्टी हटाकर देखी गई तो वहां पुराने सिक्कों का ढेर दिखाई दिया। देखते ही देखते यह खबर आसपास फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। कई लोग सिक्कों को उठाने लगे, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। ये सिक्के लगभग 25 से ज्यादा लोगों के हाथ लगे हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।