Latest NewsUncategorizedमिस्ट्री गर्ल ने भगोड़े को इंडिया लाने के लिए बिछाया जाल

मिस्ट्री गर्ल ने भगोड़े को इंडिया लाने के लिए बिछाया जाल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की कोशिशें जारी हैं।

मेहुल चोकसी की पत्नी ने उसके डोमिनिका में पकड़े जाने की घटना और मुसीबत में फंसे पति के साथ हुई इस गड़बड़ी के पीछे एक रहस्यमय महिला की भूमिका की ओर इशारा किया है।

मेहुल की पत्नी ने दावा किया है कि मिस्ट्री गर्ल ने चोकसी को भारत लाने के लिए एक जाल बिछाया है।

बता दें कि बीते दिनों चोकसी डोमिनिका में अवैध प्रवेश के आरोप में पकड़ा गया था।

डोमिनिकाई अदालत ने मेहुल चोकसी को एंटीगुआ से डोमिनिका में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोपों का सामना करने का आदेश दिया है।

इस बीच मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति ने गुरुवार को एक सनसनीखेज दावा किया।

उसने बताया कि बारबरा नाम की मिस्ट्री गर्ल ने चोकसी को भारत वापस लाने के लिए एक जाल बिछाया है।

अगस्त 2020 में एंटीगुआ में हमारे घर के सामने एक आवास किराए पर लेने के बाद उसने हमारे जीवन में प्रवेश किया। उसने ही मेहुल को एंटीगुआ से भगाया।

प्रीति ने दावा किया कि मेहुल चोकसी को डोमिनिका लाने वाली नाव कोबरा टूर्स चलाती है।

उसने कहा कि इस नाव के चालक दल में दो पंजाबी पुरुष थे। उन्होंने कहा कि रविवार 23 मई को मेहुल चोकसी बारबरा के साथ डिनर करने के लिए कार में घर से निकला था।

मुझे नहीं पता कि उसका असली नाम क्या है-बारबरा जोसेफ, बारबरा जेसीक या बारबरा सी? वह समय-समय पर हमारे बगल वाले अपार्टमेंट में रुकी।

वह हमसे पिछले साल 2 से 7 अगस्त के बीच पहली बार मिली थी। प्रीति ने कहा कि बारबरा ने मेहुल चोकसी से उसे उसके घर से पीक करने को कहा था कुछ मिनट बाद, आठ से 10 लोग अंदर आए।

उसे ले जाया गया। उन्होंने आगे कहा कि मेहुल ने मुझे बताया कि नाव पर भारतीय मूल के दो व्यक्ति थे।

उनके नाम गुरजीत और गुरमीत थे। उनमें से एक ने कहा कि वह पंजाबी वीडियो में काम करता है विवेक नाम का दूसरा आदमी खाना लाता था।

spot_img

Latest articles

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया विराम

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने क्रिकेट...

Jharkhand Weather: अगले सप्ताह फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 फरवरी को बारिश के आसार

रांची: झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। दोपहर के वक्त धूप इतनी...

संविधान की मूल भावना की पक्षधर रही है कांग्रेस : केशव महतो कमलेश

ज्योति सिंह माथारू और सोकपाल सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने...

खबरें और भी हैं...

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया विराम

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने क्रिकेट...

Jharkhand Weather: अगले सप्ताह फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 फरवरी को बारिश के आसार

रांची: झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। दोपहर के वक्त धूप इतनी...