रांची सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत ने बनाया Record, 3.28 लाख केस निपटाए

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

National Lok Adalat made a record: रांची सिविल कोर्ट में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 3,28,304 केसों का निष्पादन किया गया, जिनमें 34,666 लंबित मामले शामिल हैं। इस दौरान 139.59 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सेटलमेंट हुआ। लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस SN प्रसाद ने लोहरदगा से ऑनलाइन किया।

रांची में कॉन्फ्रेंस हॉल में जज AK मिश्रा, फैमिली जज SS फातमी, जिला बार अध्यक्ष SP अग्रवाल और महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम शुरू किया।

न्यायायुक्त ने कहा कि लोक अदालत वादकारियों के लिए त्वरित और सुलभ न्याय का आसान जरिया है, जिसमें अधिवक्ता और मध्यस्थों की भूमिका अहम है। लोक अदालत में 6 सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.72 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया गया, जिसमें मदेश्वर पांडे को 98.87 लाख रुपये का चेक मिला। झारखंड पीड़ित मुआवजा योजना के तहत 25 पीड़ितों को 68 लाख रुपये दिए गए।

डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने बताया कि केस निपटारे के लिए 58 बेंच बनाए गए थे, जिनमें 39 सिविल कोर्ट और 19 समाहरणालय में थे।

Share This Article