अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने किया पिंडदान, किन्नर अखाड़ा से जुड़ीं

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Actress Mamta Kulkarni Became Sanyasi : अभिनेत्री ममता कुलकर्णी (Actress Mamta Kulkarni) ने आध्यात्मिक दुनिया में कदम रखते हुए शुक्रवार को खुद का पिंडदान कर संन्यास (Sanyash) ग्रहण कर लिया।

उनका महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक कर दिया गया।

किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि उर्फ टीना मां ने बताया कि ममता कुलकर्णी ने गंगा तट पर अपना पिंडदान किया और उनका महामंडलेश्वर के पद पर पट्टाभिषेक किया।

उन्होंने बताया कि किन्नर अखाड़ा (Kinnar Akhara) की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता को दीक्षा दी।

टीना मां के अनुसार, ममता पिछले दो वर्षों से जूना अखाड़ा से जुड़ी थीं और दो-तीन महीने पहले वह किन्नर अखाड़े के संपर्क में आई थीं।

मीडिया से बातचीत में ममता कुलकर्णी ने कहा कि महादेव, मां काली और मेरे गुरु का ये आदेश था। ये सब उन्होंने निर्धारत किया था। आज का दिन भी उन्होंने ही तय किया था।

Share This Article