चरणजीत चन्नी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ ली। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलाई। चन्नी ने पंजाबी में शपथ ली।

इसके बाद राज्यपाल ने सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।

रंधावा और ओपी सोनी ने पंजाबी में शपथ ली। दोनों का उप मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री चन्नी ने राज्यपाल को फूलों का गुच्छा भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल हुए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के समक्ष झुककर आशीर्वाद लिया।

समारोह में राहुल गाँधी, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत व् अन्य नेता शामिल थे।

शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने से पूर्व चन्नी अपने क्षेत्र श्री चमकौर साहिब में गुरुद्वारा साहिब में खुद अपनी गाड़ी चला कर गए और माथा टेका।

Share This Article