Latest NewsUncategorizedतिरुपति लडडू विवाद को अदालती निगरानी में जांच करने की उठी मांग,...

तिरुपति लडडू विवाद को अदालती निगरानी में जांच करने की उठी मांग, सुप्रीम कोर्ट में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Tirupati Laddu Controversy : सोमवार को Supreme Court में तिरुपति लड्डू विवाद (Tirupati Laddu Controversy) संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई होगी।

यह याचिकाएं BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी और पूर्व तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी की ओर से दायर की गई हैं। सुब्बा रेड्डी YSR Congress पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं।

बता दें कि आंध्र प्रदेश के CM N. Chandrababu Naidu ने हाल में आरोप लगाया था कि राज्य में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) की पूर्ववर्ती सरकार ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर को भी नहीं बख्शा और लड्डुओं को बनाने के लिए घटिया सामग्री एवं पशु चर्बी का इस्तेमाल किया गया।

नायडू सरकार ने गठित की है SIT

इस संबंध में राज्य सरकार ने गुजरात की एक लैब रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया था कि लड्डू बनाने में इस्तेमाल किए गए घी में बीफ टैलो, मछली का तेल और लार्ड (सूअर की चर्बी) के अंश पाए गए हैं।

याचिका में कहा गया, “मंदिर के प्रसाद बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न सामानों की आपूर्ति करने वाले आपूर्तिकर्ताओं की गुणवत्ता की जांच और सत्यापन के लिए आंतरिक रूप से संतुलन और निगरानी की जानी चाहिए थी।

आंध्र प्रदेश सरकार ने तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में चढ़ाए जाने वाले लड्डू में कथित रूप से पशु चर्बी मिलाए जाने के मामले की जांच के लिए नौ सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) नियुक्त किया है।

spot_img

Latest articles

बिहार कांग्रेस को लेकर बड़ी हलचल, सभी विधायक और MLC दिल्ली तलब

Big stir in Bihar Congress : बिहार कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर...

तमिलनाडु विधानसभा में टकराव, राज्यपाल आर.एन. रवि ने सदन से किया वॉकआउट

Clashes erupt in Tamil Nadu Assembly : मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में उस समय...

अर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

Urban Naxalism is a Big Challenge : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में...

खबरें और भी हैं...