पूर्व गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, बीते दो हफ्ते से…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lalkrishna Advani Hospitalized : देश के पूर्व गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता Lalkrishna Advani को Delhi के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताते चलें बीते करीब 2 सप्ताह से उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं है। इसके बाद उन्हें रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है।

जानिए लालकृष्ण आडवाणी का राजनीतिक सफर

लालकृष्ण आडवाणी 1942 में एक स्वयंसेवक के रूप में RSS से जुड़े। वह 1986 से 1990 तक, फिर 1993 से 1998 तक और 2004 से 2005 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

आडवाणी BJP की स्थापना (6 अप्रैल, 1980) के बाद से सबसे लंबे समय तक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में काम करने वाले नेता रहे हैं।

उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में 1999 से 2005 तक भारत के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

साल 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था, लेकिन पार्टी को जीत नहीं मिली।

भारत रत्न से किया गया है सम्मानित 

बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को कराची (जो वर्तमान पाकिस्तान में है) में हुआ था। उन्होंने गत 8 नवंबर को अपना 98वां जन्मदिन मनाया था।

उन्हें 30 मार्च, 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Share This Article