Latest Newsझारखंडमुंडन कार्यक्रम से लौट रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार के...

मुंडन कार्यक्रम से लौट रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार के चार व एक अन्य की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Car Accident : बोकारो-रामगढ़ नेशनल हाईवे (NH-23) पर डाकबंगला के पास कल शुक्रवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में 5 लोगों की मौके पर ही मौत (Death) हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दांतू गांव के पास सड़क जाम की वजह से एक कार खड़े ट्रेलर से जा टकराई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 4 एक ही परिवार के थे।

कार में सवार सभी लोग रामगढ़ (Ramgarh) जिले के गोला प्रखंड के सूतरी गांव के रहने वाले थे। ये सभी अपने रिश्तेदार के यहां मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

मृतकों में सुंदरलाल सिंह (35), उनकी पत्नी धूपिया देवी (30), पुत्र कृष्ण कुमार (10), पुत्री गुंजन कुमारी (7) और उन्हीं के गांव के सुजीत मुंडा (30) शामिल हैं। घटना के बाद सभी को जारीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

मेडिकल ऑफिसर डॉ. स्वीटी भगत ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर 5 लोगों को मृत घोषित किया गया। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया, जबकि 2 अन्य का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

spot_img

Latest articles

महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को ऐतिहासिक...

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए विपक्ष की ओर से बड़े-बड़े षडयंत्र हो...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

पटना : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय...

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि...

खबरें और भी हैं...